Tuesday 12 March 2013

Paneer Butter Masala Recipe - पनीर बटर मसाला in Hinhi

                                          How to make Paneer Butter Masala - पनीर बटर मसाला


पनीर बटर मसाला  पनीर का खास डिश है जिसे आप कोई  भी पार्टी या मेहमान के आने पर बना सकते हैं.इसे कई तरह से बना सकते हैं. आसान तरीके से बना पनीर बटर मसाला का स्वाद एकदम रेस्टोरेन्ट स्टायलपनीर बटर मसाला  होता है और इसे बनाने में समय भी  कम लगता है.

 Paneer Butter Masala
 Paneer Butter Masala


आवश्यक सामग्री – Main Ingredients for Paneer ButterMasala

1.   पनीर - 300 ग्राम
2.   क्रीम - आधा कप
3.   मक्खन – 2-3  स्पून
4.   टमाटर - 3
5.   हरी मिर्च - 2 या फिर आप जितना तीखा  खाते हो
6.   अदरक - 1 इंच
7.   लाल मिर्च पाउडर - 1/3 चम्मच
8.   हरा धनियां - 2  स्पून
9.   कसूरी मेथी - 1 छोटी चम्मच
10. हल्दी पाउडर - 1/3 छोटी चम्मच
11. धनियां पाउडर - 1 छोटी चम्मच
12. कसूरी मेथी - 1 छोटी चम्मच
13. जीरा पाउडर - आधा छोटी चम्मच
14. नमक - 3/4 छोटी चम्मच (स्वादानुसार)
15. गरम मसाला - 1/4 छोटी चम्मच

How to make Paneer Makhani Recipe

  टमाटर, हरी मिर्च और अदरक इनको बड़े टुकड़ों में काटकर जार में डाल दिजिय  और पीस कर बारीक पेस्ट बना लीजिये.
   कढ़ाई गैस पर रखकर गरम कीजिये, कढ़ाई में 1 छोटी चम्मच बटर डालिये, बटर   पिघल जाने पर जीरा पाउडर, धनियां पाउडर, हल्दी पाउडर डालकर हल्का सा भून लीजिये. भुने मसाले में  टमाटर, हरी मिर्च अदरक का पेस्ट डालिये अब मसाले को  भूनिये जब तक मसाले से  बटर अलग होते न दिखाई देने लगे. भुने मसाले में क्रीम, गरम मसाला, थोड़ा सा हरा धनियां और नमक भी डाल दीजिये. ग्रेवी में आधा कप पानी डाल दीजिये और चलाते हुये पकाइये जब तक कि ग्रेवी में फिर से उबाल न आ जाय.
  ग्रेवी  में उबाल आने पर पनीर के टुकड़े डाल  दीजिये, और सब्जी को ढककर के धीमी आग पर 4 -5  मिनट तक पकने दीजिये. 4 -5 मि0 बाद  सब्जी में  बचा हुआ मक्खन भी  डालकर मिला दीजिये.
   पनीर बटर मसाला सब्जी तैयार है, पनीर बटर मसाला सब्जी को प्याले में निकालिये, और इन्हें परांठे, नान या चावल के साथ परोसिये और खाइये|.

समय - 15 मिनिट (5 सदस्यों के लिये)

No comments:

Post a Comment