Saturday 6 April 2013

HOW TO MAKE POHA | Poha Recipe


                              HOW TO MAKE POHA     
पोहा एक बहूत ही फेमस नसता है इसे दक्षिण भारत सभी लोग बहूत ही पसंद करते है ।आप इसे जरुर बनायें.
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Poha
  • पोहा -2 कप
  • हरा मटर या उबले मटर-1/3 कप
  • प्याज -1 बारीक़ कटा 
  • आलू -1 छोटे-छोटे टुकरो में कटा हुआ
  • हींग-1 चुटकी
  • काली सरसों-1/2 छोटा चम्मच
  • तेल -4 बड़े चम्मच
  • हल्दी पाउडर -1/2 छोटा चम्मच
  • करी पत्ता -1 गुच्छा या फिर अपने अनुसार
  • लाल मिर्च पाउडर -1-2 छोटा चम्मच
  • हरा धनिया -2 बड़े चम्मच बारीक़ कटा हुआ
  • हरी मिर्च -2 बारीक़ कटा हुआ
  • अदरक -1 इंच टुकरा बारीक़ कटा
  • टमाटर -1 कटा हुआ
  • निम्बू का रस -1 चम्मच या (आमचूर पाउडर 1/2 छोटा चम्मच)
  • नमक स्वादनुसार
बिधि - How to make Poha 
पोहे को छलनी में रख कर पानी से धो दीजिये। ज्यादा गलाएँ और इसे धो कर किसी कटे या चम्मच से चला कर  फैन के सामने 5-10 मी० के लिए रख दीजिये ताकि इसका सारा पानी सुख जाये अब गैस पर कढ़ाई में तेल डाल कर  गरम करने के लिए चढ़ा दीजिये जब तेल गरम हो जाये तो हींग और काली सरसो डाल दीजिये 1/2 मी० बाद करी पत्ता, प्याज, मिर्चा पाउडर, नमक और हल्दी पाउडर डालिए 15 सकेंड बाद मूंगफली, आलू, मटर और हरी मिर्च डाल कर 2-4 मी० तक पकाएं। अब पोहे को काटे या चम्मच से हिलाते हुए मिलाएं ताकि गुठली न बने। पोहे को सब्जियों में डाल कर 3-4 मी० मिलते हुए पकाइए, पोहे को अच्छे से हिलाते हुए मिलाएं दाने न टूटे अब निम्बू का रस डाल कर मिला दीजिये और हरा धनिया पत्ता बारीक़ कटा हुआ बुरकर गरमा गरम परोसें ।

नोट- अगर आप की मर्जी हो तो आप टमाटर भी डाल सकते है ,पोहा डालने  2 मी० बाद टमाटर डाल कर 2 मी० और पका लिजियें । 
आप पोहे को सजाने केलिए नमकीन बाली आलू भुजिया भी ऊपर से डाल सकते है|
2-4 person के लिए

No comments:

Post a Comment