Wednesday 29 May 2013

Bhare Baghare Tamatar Recipe - भरे बघारे टमाटर | How to make Bhare Baghare Tamatar Recipe | Bhare Baghare Tomato Recipe

                         How to make Bhare Baghare Tamatar Recipe - भरे बघारे टमाटर


Ingredients for  Bhare Baghare Tamatar Recipe
  • कड़क लाल टमाटर मध्यम साइज्ड के - 4
  • तेल - 3 बड़ा चम्मच
  • राई - 1/4 छोटा चम्मच से भी कम
  • जीरा - 1/4 छोटा चम्मच से भी कम
  • कड़ी पत्ता – 4
  • प्याज - 1 बारीक़ कटा
  • लाल शिमला मिर्च - 1/2 कटा हुआ
  • पनीर कद्दूकस किया - 1/4 कप
  • धनियाँ पत्ता - 1 छोटा चम्मच बारीक़ कटा हुआ
  • हल्दी पाउडर - 1/4 छोटा चम्मच
  • धनियाँ पाउडर - 1 छोटा चम्मच
  • इमली का पल्प - 1/4 कप का आधा
  • लाल मिर्च पाउडर - 1/2 छोटा चम्मच
  • मूंगफली की पेस्ट - 2 बड़ा चम्मच
  • भुना जीरा पाउडर - 1/4 छोटा चम्मच
  • हरी मिर्च - 1 बारीक़ कटा हुआ
  • नमक स्वादनुसार
  • अदरक की पेस्ट - 1 छोटा चम्मच
  • लहसुन की पेस्ट - छोटा चम्मच

बिधि - How to make Bhare Baghare Tamatar Recipe - भरे बघारे टमाटर

अब टमाटर के ऊपर का कला भाग कट दें और गरम पानी में ब्लांच कर लें और छिलका निकाल लिजियें और अब ऊपर से काट कर अन्दर से बीज निकाल लिजियें। बीज निकले टमाटर को अलग रख लें। अब एक नॉनस्टिक पैन में तेल डाल कर गरम करें जब तेल गरम हो जाएँ तो जीरा राई डाल दें जब जीरा राई फूटने लगे तो कड़ी पत्ता प्याज डाल दे लाल होने तक भुने। तब तक आप इधर स्ट्फिंग बनाने के लियें पनीर और  शिमला मिर्च को एक बॉउल में मिक्स कर लें। अब इसमें हरा धनियाँ , नमक और हरी मिर्च डाल कर अच्छी तरह मिला लें। अब प्याज में थोड़ा सा पानी डाल कर 3 - 4 मिनट और पकाएं। अब 3 - 4 मिनट बाद अदरक का पेस्ट , लहसुन का पेस्ट और 1/4 कप से कम पानी डाल कर मिला दें। अब पनीर के मिश्रण से बीज निकले टमाटर को भर लें और अलग रखें। अब आप प्याज में धनियाँ पाउडर , हल्दी पाउडर , लाल मिर्च पाउडर , भुना जीरा पाउडर और थोड़ा पानी डाल कर मिलाले। अब ग्रेवी गाढ़ी होने तक पकाएं जब ग्रेवी गाढ़ी हो जाएँ तो इमली का पल्प ,  मूंगफली का पेस्ट और नमक डाल कर थोड़ा पानी मिलाएं। अब ग्रेवी में भरा हुआ टमाटर रख दें और धीमी आँच पर 8 - 10 मिनट पका ले। अब आपका भरे बघारे टमाटर बन के तैयार अब आप एक प्लेट में ग्रेवी से टमाटर निकाल कर रखें और टमाटर के साइड से ग्रेवी डाले और धनियाँ पत्ती से सजा कर गरमागरम परोसें।
For 2 person
खाना पकने में समय 1/2 घंटा

No comments:

Post a Comment