Wednesday 22 May 2013

How to make Chana Dal Pakore | Chana Dal Aur Hare Lehsun Ke Pakore Recipe - चना दाल और हरे लहसुन के पकोड़े


Chana Dal Aur Hare Lehsun Ke Pakore Recipe - चना दाल और हरे लहसुन के पकोड़े

आवश्यक सामग्री - Ingredients for Chana Dal Aur Hare Lehsun Ke Pakore
  • चना दाल एक घंटे के लिए भिगोया हुआ - 1 कप
  • हरा लहसुन -1 बंच पत्तों के साथ माध्यम आकार में काट लें
  • चाट मसाला छिड़कने के लियें
  • बेसन – 1 ½ बड़े चम्मच
  • अजवाइन – ½  छोटा चम्मच
  • निम्बू का रस - 1 छोटा चम्मच
  • खाने बाला सोडा मीठा सोडा चुटकी
  • हिंग - 2 चुटकी
  • काली मिर्च पाउडर ½ छोटा चम्मच
  • लाल मिर्च पाउडर – 1 छोटा चम्मच
  • नमक स्वादनुसार
  • तलने के लिए तेल
Chana Dal Aur Hare Lehsun Ke Pakore
Chana Dal Pakore 
बिधि - How to make Chana Dal Aur Hare Lehsun Ke Pakore      
अब कढ़ाई में पकोड़े को तलनें के लिए तेल गरम करे। अधिक मात्रा में तेल लें। अब चने दाल को पानी से निकाले और दुसरे पानी से दाल को अच्छे सेन धो लेअ लहसुन को पत्ता के साथ काट लें और चना दाल में डाल दें। अब हिंग - 2 चुटकी , काली मिर्च पाउडर ½  छोटा चम्मच ,
लाल मिर्च पाउडर - 1 छोटा चम्मच , अजवाइन – ½  छोटा चम्मच और नमक स्वादनुसार भी डाल कर इन सब को एक साथ मिक्सी में दरदरा पीस ले। दरदरा पिसने के बाद मक्सी जार से पिसे दाल को निकाल कर एक बॉउल में रखें। अब पीसे दाल में निम्बू का रस , मीठा सोडा बेसन और थोड़ा पानी डाल कर अच्छे से मिलाएँ। अब अपने हाथों में थोड़ा पानी लगाएँ और मिश्रण के छोटे पकोड़ें के आकार में समान हिस्से बना लें। अब पकोड़ें को गरम तेल में डाले और पलटते हुए 3-4 मिनट धीमी आँच पर तल ले और पकोड़ा को तेल से निकाल लें। अब तेल को फिर से 1-2 मिनट तक गरम करें और पकोड़ा को एक बार फिर से सुनहरा और करारा होने तक तल लें। अब तेल से पकोड़ा को निकाल ले और पकोड़ा के ऊपर से चाट मसाला छिड़क कर सॉस या हरी चटनी के साथ गरमा गरम परोसें।
For 6 person
पकनें में समय 20 मिनट

No comments:

Post a Comment