Friday 24 May 2013

Dal Lauki Cheela Recipe - दाल लौकी का चिला - Chila recipe - chilla

                      How to make Dal Lauki Cheela Recipe - दाल लौकी का चिला


दाल लौकी चीला प्रोटीन्स और विटामिन्स से भरपूर होते है दाल लौकी चिला स्वास्थ्य के लिये बहुत ही पौष्टिक होता है। इसे आप नाश्ते भी बना सकते है। इसलियें आज हम आप सब के लियें दाल लौकी चिला ले कर आएँ हैं।

 Ingredients 
  • उरद दाल - २५ ग्राम भिगो लीजियें ५-६ घंटा के लिए 
  • मूंग दाल - 50 ग्राम     ''         ''        ''      ''   ''    ''
  • चना दाल - 50 ग्राम     ''         ''        ''      ''   ''     ''
  • जीरा - 2 छोटी चम्मच
  • लाल मिर्च पाउडर - 1/4 छोटा चम्मच 
  • हींग - 1 चुटकी 
  • लौकी - 200 ग्राम
  • हरी मिर्च - ३ बारीक़ कटी
  • अदरक - 1 इंच  टुकड़ा कद्दूकस किया 
  • बेकिंग पाउडर - 3/4 छोटी चम्मच
  • तेल 
  • नमक - स्वादनुसार 
बिधि - How to make Dal Lauki Cheela 

अब आप सबसे पहले भिघे हुएँ दाल को साफ करके धो लीजियें। अब दाल से पानी निकाल कर दाल को मिक्सी में पीसकर पेस्ट बना लीजियें। अब लौकी को छील कर धो लीजिये और कद्दूकस कर लीजिये। अब दाल के पेस्ट में कद्दूकस की हुई लौकी, कद्दूकस किया अदरक , बारीक़ कटी हरी मिर्च, लाल मर्च पाउडर और  नमक डालकर अच्छे से मिला लीजिये और अब बेकिंग पाउडर डाल कर फैट लीजिये। अब एक नॉन स्टिक पैन में १ चम्मच तेल दाल कर गैस पर रख कर गरम कीजिये जब तेल गरम हो जाये तो तेल में 1/4 छोटी चम्म्च जीरा डाल दीजिये।  जीरा जैसे ही हल्का गुलावी हो तो तेल में दाल और लौकी से बना घोल इतना  डालिये कि चीला 1/2 सेमी. मोटा दिखाई दे। अब आप चीले को धीमी आँच पर ढककर 4- 5 मिनिट तक सिकने दीजिये। अब ढक्कन खोलिये और चीला पलट दीजिये, देखिये चीला इस सतह से ब्राउन और कुरकुरा हो गया है.तो  अब फिर से चीला ढककर 2-3 मिनिट धीमी गैस पर सिकने दीजिये. ढक्कन खोलिये, देखिये चीला दूसरी सतह से भी ब्राउन और कुरकुरा हो गया है। अब चीला निकाल कर प्लेट में रखिये। इसी तरह से सभी चिला बना लीजियें। अब
आपका  दाल लौकी चीला तैयार हैं।गरमा गरम दाल लौकी चीला हरे धनिये की चटनी के साथ परोसिये और खाइये । और हमे लिख कर जरुर बताएं की आपको दाल लौकी का चिला कैसा लगा।
For 4 person

No comments:

Post a Comment