Monday 13 May 2013

How to make South Indian vada Recipe - साऊथ इंडियन वड़ा


                           How to make South Indian vada Recipe - साऊथ इंडियन वड़ा


आवश्यक सामग्री - Ingredients for South Indian vada
  • उड़द दाल1 ½ कप
  • बेकिंग पाउडर - 3 चुटकी
  • हिंग - 1 चुटकी
  • करी पत्ते20-25 काट ले
  •  हरी मिर्च4 बारीक़ काट ले
  • काली मिर्च1 ½  छोटा चम्मच दरदरी पीस लें
  • नमक स्वादनुसार
  • तेल तलने के लिए 
 South Indian vada
बिधि - How to make South Indian vada

अब दाल को 2 घंटे भिगोएँ। 2 घंडे बाद दाल से पानी निकल कर फिर दुसरे पानी से अच्छे से धो कर निथार कर हिंग मिलकर पीस लें। दाल को पतला करे। अब पीसी दाल में करी पत्ता , बेकिंग पाउडर , काली मिर्च हरी मिर्च और नमक डाल कर अच्छी तरह मिलाएं। अब एक कढ़ाई में तेल डाल कर गरम होने कलिए गैस पर चढ़ा दें। अब एक बड़ी चपटी कटोरी को पीछे से गीला करें। थोड़ा सा पेस्ट का एक गोला बना कर गीला किया कटोरी पर रखें। थोड़ा चपटा करें। अब पानी में ऊँगली डुबोकर वड़े के बीचोंबीच एक छेड करें। अब इसे धीरे से गरम तेल में छोड़ें। जब तक वड़ा एक तरफ से थोड़ा लाल हो जाएँ, वड़ा को पलटे। जब वड़ा थोड़ा लाल हो जाएँ तो इसे धीरे - धीरे पलटे और धीमी आंच पर दुसरे तरफ भी तल लें। जब दोनों तरफ सुनहरा लाल हो जाएँ तो तेल से निकल के गरमा - गरम सांबर के परोसें।
नोट : दाल अधिक भिगोएँ। दाल को अधिक भिगानें से वड़े तेल अधिक सोखता है। दाल को दरदरा पीसे। अगर आप चाहे तो इसमें बारीक़ कटा प्याज भी डाल सकते है पर ध्यान रहे प्याज पहले डालें वर्ना प्याज पानी छोड़ देगा और दाल अधिक गीली हो जाएगी। इसलिए तलने टाइम ही प्याज डाले।

No comments:

Post a Comment