Friday 24 May 2013

Mysore Masala Dosa Recipe - मैसूर मसाला डोसा

         How to make Mysore Masala Dosa Recipe - मैसूर मसाला डोसा

मसाला डोसा  खाने में बहुत ही स्वादिष्ट होता है। लगभग सभी शहरों में डोसा मिल जातें है पर दक्षिण भारत में डोसा अपने पारम्परिक स्वाद और महक के साथ मिलता हैं। डोसा कई तरीके से बनाये जाते हैजैसे पनीर डोसा , मसाला डोसा , सेड डोसा , ओनियन डोसा , Mysore Masala Dosa इत्यादि तो आइये आज  हम Mysore Masala Dosa बनाते है

आवश्यक सामग्री - Ingredients for Mysore Masala Dosa 
  • डोसा का घोल -     4 कप बाजार में आसानी से मिल जाते है
  • तलने के लियें तेल
  • आलू भाजी इच्छानुसार
लाल चटनी के लियें
  •  सूखी लाल मिर्च
  • अदरक1 ½  इंच टुकड़ा
  • लहसुन की कलियाँ8-10
  • भुना हुआ दलिया ½ कप
  • नमक स्वादनुसार
Mysore Masala Dosa
Mysore Masala Dosa


बिधि - How to make Mysore Masala Dosa
 अब लाल मिर्च को थोडा पानी में उबाल लें। जब लाल मिर्च उबल जाये तो अदरक और लहसुन को धो कर मोटें- मोटें टुकडें में काट ले और एक जार मिक्सर में भुना दलिया , लहसुन , अदरक , लाला मिर्च , नमक और थोडा सा पानी डाल कर पीस कर चटनी बना लें। अब इस चटनी को अलग किसी बर्तन में निकाल कर रख लें। अब डोसा बनाने बाले बैटर को अच्छी तरह फेंट लिजियें। अब एक नॉन स्टिक तवे को गैस पर गरम होने के लियें रखें जब तवा गरम हो जाए तो तवे को गीले कपड़े से पोंछ लिजियें। अब तवे पर एक कढ़छी भर डालें और पुरे तवे पर फैला दें। अब डोसे पर थोड़ी लाल चटनी फैलाएँ , अब थोड़ा तेल छिड़कें और डोसे का निचला हिस्सा सुनहरा और करारा होने तक पकाएँ। अब डोसे आलू की भाजी डाल कर मोर लें। अगर आपको भाजी पसंद नहीं हो तो भाजी डाले बिना ही डोसे को आधा मोड़ लें और गरमागरम परोसें।

For 6 person
बनाने में समय 15 मिनट

No comments:

Post a Comment