Friday 10 May 2013

Paneer Tikka Tawa Paneer Tikka recipe- तवा पनीर


                                 Tawa Paneer recipe- (तवा पनीर)


आवश्यक  सामग्री - Ingredients for Tawa Paneer
  • पनीर – 500  ग्राम
  • लाल मिर्च पाउडर - 1 छोटा चम्मच
  • चाट मसाला1 ½  छोटा चम्मच
  • हल्दी½  छोटा चम्मच
  • नमक स्वादनुसार

 मसाला
  • गरम मसाला1/3  छोटा चम्मच
  • शाह जीरा1/3 छोटा चम्मच
  • ajwain - 1/2 छोटा चम्मच
  • टमाटर - 2
  • शिमला मिर्च - 1
  • जीरा - 1/2 छोटा चम्मच
  • प्याज2
  • लहसुन का पेस्ट
  • लाल मिर्च पाउडर - 1/2 छोटा चम्मच
  • हरी मिर्च - 2बारीक़ कटा हुआ
  • धनियाँ पाउडर - 2छोटे चम्मच
  • नमक स्वादनुसार
  • अदरक का पेस्ट - 1 छोटा चम्मच
 Tawa Paneer
 Tawa Paneer
बिधि - How to make Tawa Paneer

अब पनीर के मोटे चौकोर टुकड़े काट ले। टुकड़ो पर लाल मिर्च पाउडर , चाट मसाला हल्दी और नमक डाल कर अच्छी तरह मिलाएँ ताकि पनीर के चारों तरफ मसाले अच्छे से लग जाए। अब मसाला लगे पनीर को 15-20 मिनट के लिए अलग रख दे। अब प्याज , टमाटर और शिमला मिर्च को काट ले।अब नॉनस्टिक पैन या तवे पर 3 बड़े चम्मच तेल डाल कर गरम करे। अब ajwain और जीरा डाल दे और इसे सुनहरा होने दे। जब जीरा सुनहरा हो जाए तो ,प्याज डाल कर गुलावी होने तक भुने। जब प्याज गुलावी हो जाए तो आचँ कम कर के  अदरक का पेस्ट , लहसुन का पेस्ट , कटी हरी मिर्च , धनियाँ पाउडर , लाल मिर्च पाउडर और नमक डाल कर धीमे आँच पर 1मिनट भुनें। अब टमाटर डाल कर 7-8 मिनट पकायें जब मसाला से तेल अलग होने लगे तो शिमला मिर्च , पनीर , शाह जीरा और गर्म मसाला डाल कर मिलाएँ और 3-4 मिनट पकाएँ और गरमा - गरम परोसें।
For 6 person

No comments:

Post a Comment