Friday 28 June 2013

Gatte ki Sabzi | Besan ke Gatte Recipe | Gatta Curry Recipe | Rajasthani gatta curry recipe | बेसन के गट्टे | How to make Gatte ki sabzi Recipe

                                                Gatte ki Sabzi - बेसन के गट्टे


Rajasthani Besan ke Gatte की सब्जी राजस्थान की फेमस डिश है। और खाने में भी बहुत स्वादिष्ट होता है।आप चाहे राजस्थान में रहते हों या राजस्थान से बाहर बेसन के गट्टे की सब्जी आपको बहुत पसंद आयेगी। आइये आज हम गट्टे की सब्जी बनाते है
How to make Gatte ki Sabzi

आवश्यकसामग्री-Ingredients For Rajasthani Besan Ke Gatte
Gatte ki Sabzi

गट्टे बनाने के लिये =
  • बेसन - 150  ग्राम
  • जीरा पावडर - १/४ छोटा चम्मच 
  • काली मिर्च - पाउडर - 1/4
  • तेल - 1 बड़ा चम्मच 
  • दही - 1 1/2  बड़ा चम्मच 
  • खाना सोडा / मीठा सोडा  -  1- पिंच
  • लाल मिर्च पाउडर - 1/4  छोटा चम्मच 
  • नमक - स्वादानुसार 
Rajasthani gatta curry recipe
Rajasthani gatta curry recipe

सब्जी की तरी बनाने के लिये -
  • टमाटर - 2 
  • हरी मिर्च - 2
  • अदरक पेस्ट  - 1 छोटा चम्मच 
  • ताजा दही - आधा कप
  • प्याज - 3 बारीक़ कटा हुआ 
  • जीरा पाउडर - 1/2  छोटा चम्मच 
  • काली मिर्च पाउडर - 1/2  छोटा चम्मच 
  • लहुसन पेस्ट - 1 छोटा चम्मच 
  • क्रीम या मलाई - 50 ग्राम 
  • तेल - 2 -3 बड़ा चम्मच 
  • हींग - 1 पिंच
  • जीरा -  1/2 छोटी चम्मच
  • हल्दी पाउडर - 1/2 छोटी चम्मच
  • धानियाँ पाउडर - 1 छोटी चम्मच
  • लाल मिर्च पाउडर - 1/2 छोटी चम्मच से कम
  • गरम मसाला  - 1/4 छोटी चम्मच से कम
  • नमक  - स्वादानुसार
  • हरा धनियाँ  - 2बड़ा चम्मच बारीक कटा हुआ
Gatte ki Sabzi | Besan ke Gatte Recipe | Gatta Curry Recipe | Rajasthani gatta curry recipe | बेसन के गट्टे |
 बिधि - How to make Besan ke Gatte Curry
अब आप सबसे पहले बेसन को छान कर किसी बर्तन में रख लिजियें। अब छाने हुयें बेसन में नमक , तेल, दही , लाल मिर्च पाउडर जीरा पाउडर , काली मिर्च पाउडर  और खाना सोडा डालकर मिलाइये, अगर पानी की जरुरत हो तो थोड़ा सा पानी डालकर नरम  रोटी  बनाने के लिये जैसा आटा गूंथ लीजिये। अब गुंथे हुये आटे को 10 मिनिट के लिये ढककर रख दीजिये. अब इस बेसन के आटे से छोटी लोही तोड़िये उससे करीब आधा  इंच व्यास और 3- 4 इंच लम्बी बेलनाकार आकृ्ति के रोल बना लीजिये. सारे बेसन के आटे से इसी तरह रोल बना लीजिये।
अब किसी बर्तन में करीब 5 कप पानी (इतना पानी जिसमें बेसन के रोल  उबाले जा सकें) डालिये और गैस पर उबालने रख दीजिये, जब पानी में तेज उबाल आ जाय तब बेसन के रोल उबलते पानी में डाल दीजिये और 15 मिनिट तक उबलने दीजिये इसके बाद गैस बन्द कर दीजिये. पानी से उन बेसन की गट्टों को कलछी  से निकाल कर एक प्लेट में रख दीजिये, बचा हुआ पानी सब्जी की तरी में काम आ जायेगा.
गट्टे ठंड़े होने के बाद उन्हैं आधा इंच के टुकड़ों में काट लीजिये.  बेसन के गट्टे सब्जी के लिये तैयार हैं।
अब टमाटर और  हरी मिर्च  को  पीस कर किसी प्याले में निकाल लीजिये। मिक्सर में दही और क्रीम डाल कर मिक्सी में मिक्स कर दीजिये.
कढ़ाई में तेल डाल कर गरम होने के लियें रखें जब तेल गरम हो जाएँ तो हींग और जीरा डाल दीजिये. जीरा ब्राउन हो जाय तो  उसमें प्याज डाल कर ब्राउन होने तक भुने , अब जीरा पाउडर , काली मिर्च पावडर, हल्दी पाउडर, धनियाँ पाउडर , अदरक पेस्ट और लहसुन पेस्ट  डाल दीजिये और 2 - 3 मिनट भुने थोड़ी सी पानी के साथ। अब इसमें पीसा हुआ टमाटर डाल कर मसाले के ऊपर तेल तैरने तक भून लीजिये। अब  भुने मसाले में दही, मलाई और लाल मिर्च डालिये, मसाले को जब तक भूनिये तब तक वह दाने दार न दिखाई देने लगे, या मसाले से तेल अलग न होने लगे.
बेसन के  गट्टे उबालने के बाद से बचा पानी इसमे  डाल दीजिये. अगर तरी आपको गाढ़ी लगे तो आप उसमें आवश्यकतानुसार पानी डाल दीजिये. तरी में उबाल आने पर तैयार किये हुये गट्टे और स्वादानुसार नमक डाल दीजिये.  सब्जी में उबाल आने के बाद 2- 3 मिनिट तक उबलते रहने दीजिये. बेसन के गट्टे की सब्जी बन चुकी है गैस बन्द कर दीजिये और इसमें गरम मसाला डाल दीजिये। अब राजस्थानी बेसन के गट्टे ( Besan ke gatte ) की सब्जी तैयार है।अब आप  सब्जी को किसी प्याले में निकालिये और कटे हुये हरे धनिये से सजाइये.  गरमा गरम बेसन के गट्टे की सब्जी चपाती या चावल  के साथ परोसें।
For 4 person
Gatte ki Sabzi | Besan ke Gatte Recipe | Gatta Curry Recipe | Rajasthani gatta curry recipe | बेसन के गट्टे |

Gatte ki Sabzi | Besan ke Gatte Recipe | Gatta Curry Recipe | Rajasthani gatta curry recipe | बेसन के गट्टे |
Gatta Curry Recipe

No comments:

Post a Comment