Saturday 8 June 2013

How to make Capsicum Raita Recipe | शिमला मिर्च का रायता | Shimala Mirch Raita | Capsicum Raita Recipe

शिमला मिर्च का रायता | Shimala Mirch Raita | Capsicum Raita Recipe           



Shimala Mirch Raita  Capsicum Raita Recipe
Shimala Mirch Raita

खाने के साथ अगर रायता मिल जाये तो फिर बात ही क्या है।  रायता तो  कई तरह के  बनायें जाते है , पर आज हम शिमला मिर्च का रायता बनायेगें जो बहुत ही स्वादिष्ट बनता है। तो आइये आज हम Capsicum Raita बनातें हैं।

Ingredients for Capsicum Raita
  • शिमला मिर्च2  मीडियम आकार के
  • ताजा दही - 500 ग्राम
  • भूना जीरा पाउडर  - आधा छोटी चम्मच
  • काला नमक - 1 /3 छोटी चम्मच
  • सफ़ेद नमक - स्वादानुसार
  • हरी मिर्च - 1 बारीक कटी हुआ
  • हरा धनियां - 2 बड़ा चम्मच  बारीक कटा हुआ
How to make Capsicum Raita - Shimala Mirch Raita
विधि - How to make Capsicum Raita - Shimala Mirch Raita
अब आप सबसे पहले दही को फैट कर किसी बर्तन में रख लिजियें। अब शिमला मिर्च को धोइये, डंठल निकालिये, बीच निकाल कर छोटा छोटा टुकड़ा में काट लीजिये। अब एक पैन या कड़ाई में 2 छोटी चम्मच तेल डाल गरम करे जब तेल गर्म हो जाएँ तो आधा छोटी चम्मच जीरा और 1 पिंच हींग डाल कर, जीरा भूरा होने तक भून लीजिये, कतरी हुई शिमला मिर्च डाल कर हल्की नरम होने तक भून लीजिये। अब भूनी हुई शिमला मिर्च, दही में मिलाइये और सादा नमक, काला नमक, हरी मिर्च और हरा धनियां मिलाइये। अब आपका Capsicum Raita तैयार
शिमला मिर्च का रायता इस तरह भी बनाया जा सकता है।
शिमला मिर्च को ओवन या गैस पर भून लीजिये और ऊपर के छिलके को खुरच कर निकाल दीजिये. बीज हटाकर शिमला मिर्च को छोटे छोटे टुकड़ों में काट लीजिये.
फैटे हुये दही में कटी हुई शिमला मिर्च, सादा नमक, काला नमक, हरी मिर्च, भुना जीरा और हरा धनियां डालकर मिलाइये. शिमला मिर्च का रायता तैयार है।

अगर आपको  रायते में तड़का लगाने का मन हो तो , जीरा भुना हुआ लेकर छोटी कढ़ाई में एक चम्मच तेल डालकर गरम कीजिये, जीरा डालकर भूनिये और रायते में तड़का लगा दीजिये।
अब आप Capsicum Raita  के साथ गरम गरम परांठे या पूरी परोसें।.
For  4  person
समय - 10 मिनिट

No comments:

Post a Comment