Friday 28 June 2013

How to make Cheesey Bread Pakora | Cheesey Bread Pakora Recipe | चीजी ब्रेड पकोड़ा | Cheej Bread Pakora Recipe

                                Cheesey Bread Pakora Recipe  | चीजी ब्रेड पकोड़ा

आवश्यकसामग्री-Ingredients For Cheesey Bread Pakora 
  • चीज घिसा हुआ - 160 ग्राम
  • सफेद ब्रेड - 12
  • बेसन 1 1/2 कप से थोड़ा अधिक  
  • चाट मसाला 1 चम्मच + छिड़कने के लिए
  • तेल - तलने के लियें
  • खाने का सोडा 1 चुटकी
  • नमक स्वादानुसार
  • प्याज़ - 1 बारीक़ कटा हुआ  
  • लाल मिर्च पाउडर - 1/2 छोटा चम्मच 
  • ताज़ा हरा धनिया - 1 1/2 बड़ा चम्मच बारीक़ कटा हुआ
  • हरी मिर्च - 2 बारीक़ कटा हुआ  
बिधि - How to make Cheesey Bread Pakora 

अब आप एक बर्तन में बेसन, लाल मिर्च पाउडर ,  नमक और  आवश्यकतानुसार पानी डालकर चिकना और गाढा घोल बना लिजियें। अब आप दूसरे बर्तन में चीज़, प्याज़, हरा धनिया, हरि मिर्चें और एक छोटा चम्मच चाट मसाला डालकर अच्छी तरह मिलाएँ। ब्रेड के चार स्लाइसों पर चीज़ का मिश्रण समान फैलाएँ। अब आप बचे चार ब्रेड स्लाइसों से ढक दें और उनके त्रिकोन काटें। एक कढाई में आवश्यकतानुसार तेल गरम करें। घोल में खाने का सोडा डालकर अच्छी तरह फेंटें। अब आप सभी त्रिकोन को घोल में डुबोएँ ताकि उनपर घोल अच्छी तरह चढ जाए फिर उन्हें गरम तेल में तलें जबतक वे सुनहरे और करारे हो जाए। तेल में से निकालकर एब्सॉरबेन्ट पेपर पर रखें। हर त्रिकोन के छोटे त्रिकोन काटें, उनपर चाट मसाला छिडकें और गरमागरम परोसें।
For 6 person

No comments:

Post a Comment