Tuesday 25 June 2013

How to make Green Pea Masala Pulao Recipe | हरा मटर मसाला पुलाव | Green Pea Masala Pulao Recipe

                                     हरा मटर मसाला पुलाव | Green Pea Masala Pulao Recipe

आवश्यक सामग्री - Ingredients for Green Pea Masala Pulao
  • चावल - 2 कप  भिगोया हुआ
  • ताज़े हरे मटर - 1 1/2  कप
  • घी - 3 छोटे चम्मच
  • अदरक - 2  इन्च टुकड़ा
  • लहसुन - 6 - 7 कलियाँ
  • साबुत सूखा धनिया -1 बड़ा चम्मच
  • सौंफ - 1 छोटा चम्मच
  • नारियल - 1 बड़ा चम्मच कटा हुआ
  • दालचीनी - 2 इन्च टुकड़ा
  • लौंग - 6
  • हरी मिर्च - 2
  • हरा धनिया पत्ता - 2 बड़ा चम्मच कटा हुआ
  • प्याज़ - ३  कटा हुआ
  • गुड़, घिसा हुआ - 2 बड़े चम्मच
  • काली मिर्च - 6 - 7
  • तेल - 3 बड़े चम्मच
  • हल्दी का पावडर - 1 छोटा चम्मच
  • लाल मिर्च पावडर 1 बड़ा चम्मच
  • नमक स्वादानुसार
बिधि - How To Make Green Pea Masala Pulao
अब आप मिक्सी जार में  सौंफ, अदरक,  साबुत धनिया, हरा धनिया,  लहसून, हरि मिर्च, आधे प्याज़, नारियल, एक इन्च दालचीनी, 3 - 4 लौंग, काली मिर्चें - 4 और थोड़े से पानी के साथ बारीक पीस कर एक बाउल में निकाल कर रख लें। अब एक नॉन स्टिक पैन में तेल डाल कर गरम करें ,  जब तेल गरम हो जाएँ तो बचे दालचीनी, लौंग और काली मिर्चें डालकर आधा मिनट तक भूनें। फिर बचे प्याज़ डालकर सुनहरा होने तक भूनें। अब हरे मटर और पीसा मसाला डालकर तेल अलग होने तक भूनें। अब आप  चावल, हल्दी पावडर और लाल मिर्च पावडर डालकर दो से तीन मिनट तक भूनें। तीन कप पानी, गुड़ और नमक डालकर अच्छी तरह मिलाएँ। ढक कर पकाएँ जबतक चावल तीन चौथाई पक जाए। घी डालें, पैन को ढक दें और चावल को पूरी तक पकने दें। अब आप पुलाव गरमागरम परोसें रायता के साथ।
For 6 Person 

No comments:

Post a Comment