Monday 24 June 2013

How to make Paneer Dhania Korma Recipe | पनीर धनिया कोरमा | Paneer Dhania Korma Recipe

        पनीर धनिया कोरमा | Paneer Dhania Korma Recipe

पनीर कोरमा दही और धनियाँ बाले ग्रेवी में पकाया हुआ बहुत ही लजीज  कोरमा बनता है। तो आज हम पनीर कोरमा बनातें है।         
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Paneer Dhania Korma
  • पनीर - 500 ग्राम
  • काली मिर्च - 7
  • छोटी इलाइची - 6
  • लौंग - 4
  • सौंठ 1/4 छोटा चम्मच
  • हरी मिर्च की पेस्ट 1 छोटा चम्मच
  • मैदा 1 बड़ा चम्मच
  • गरम मसाला - 1/2 छोटा चम्मच
  • हरा धनिया - 3 बड़े चम्मच  बारीक कटा 
  • दही- 1 कप
  • अदरक पेस्ट - 1 छोटी  चम्मच
  • लहसुन पेस्ट -  1 छोटी  चम्मच
  • हल्दी का पावडर 1/3 छोटा चम्मच
  • तेल 2 बड़े चम्मच
  • तेज पत्ता - 2
  • नमक स्वादानुसार
बिधि - How to make Paneer Dhania Korma Recipe
अब आप  एक बाउल में दही, लहसुन- अदरक पेस्टसूँठ, हल्दी पावडर, हरी मिर्च का पेस्ट, नमक, मैदा को अच्छी तरह से मिला लिजियें। अब आप एक  कप पानी डालकर मिला लिजियें। अब आप  पनीर को छोटे टुकड़ों  में काट लें और  एक नौन स्टिक पैन या कढ़ाई में तेल गरम करके उसमें डालें तेज पत्ते, काली मिर्च, छोटी इलाईची, लौंग और थोड़ा सा भून लें। अब इसमें दही का मिश्रण डालें और कढ़छी चलाते हुए धीमी आँच पर पकने दें। अब आप  हरे धनिये डाल दीजियें   अब पनीर को डाल कर हल्के हाथ से मिला लें। थोड़ा नमक डालें और मिला लें और  गरम मसाला भी  डालकर मिला लें और गरमागरम परोसें।

No comments:

Post a Comment