Wednesday 19 June 2013

How to make Pineapple Aur Bread Ka Halwa Recipe | Pineapple Aur Bread Ka Halwa Recipe - पाईनेपल और ब्रेड का हल्वा

          Pineapple Aur Bread Ka Halwa - पाईनेपल और ब्रेड का हल्वा

आवश्यक सामग्री - Ingredients for Pineapple Aur Bread Ka Halwa 

  • अनानास  ( पाइनेपल ) - 1 मध्यम आकार के  छिला हुआ और छोटें  - छोटें टुकड़ों में कटा हुआ
  • खोवा - 1/2 कप
  • ब्रेड - 1 स्लाइस
  • इलाइची पाउडर - 2 चुटकी
  • घी - 4 बड़े चम्मच
  • केसर के कुछ लड़ियाँ
  • काजू - 10 बारीक़ कटी हुई
  • चीनी - 6 बड़े चम्मच
  • अखरोट - 10  बारीक़ कटा हुआ
  • किशमिश - 15
  • पिस्ता - 10  बारीक़ कटा हुआ

बिधि - How to make Pineapple Aur Bread Ka Halwa 

अब आप सबसे पहले अन्नानस का बीच का भाग निकाल लें अब फल को 7 - 8  टुकड़ोंमें काट लें। अब एक नॉन स्टिक पैन में 1 बड़ा चम्मच घी गर्म कर लें। अब उसमें अन्नानस के टुकड़ों को डाल कर उसें कैरमलाइज होने तक पकाएं।
अब ब्रेड के स्लाइस के किनारे काट कर अलग कर दे और ब्रेड के छोटें - छोटें काट लें। अब इन्हें पैन में डाल कर बचे घी में 1-2 मिनट तक पकाएं जब तक वो करारे हो जाएँ। फिर दो बड़े चम्मच घी डाल कर 2-3 मिनट तक भुनें। अब इसे प्लेट में रख लें।
अब बचा घी एक नॉन स्टिक पैन में डाल कर गर्म करे , अब उसमे बारीक़ कटा अखरोट , बारीक़ कटा काजू , बारीक़ कटा पिस्ता , किशमिस , चीनी , केसर और इलाइची पाउडर डाल कर अच्छी तरह मिला लें। अब अन्नानस के टुकड़े डाल कर बेरंग होने तक पकाएं। अब ब्रेड के टुकडें डाल कर मिलाएं। अब खोया डाल डाल कर अच्छी तरह मिलाएं और 2 - 3  मिनट तक पकाएं। अब आपका हल्वा तैयार है। अब आप हल्वा सर्विग प्लेट पर डाल कर , कैरमलाइज कियें अन्नानस के स्लाइस और पिस्ते से सजाकर परोसें।

No comments:

Post a Comment