Thursday 27 June 2013

How to make Suji Ka Halwa | Rava ka halwa Recipe | सूजी का हलवा | Suji Ka Halwa | Rava ka halwa Recipe

                  सूजी का हलवा | Suji Ka Halwa | Rava ka halwa Recipe

कभी भी आपको तुरन्त मीठा खाने का मन कर रहा हो तो आप Suji Ka Halwa बना सकते हैं, यह बहुत ही आसानी  बन जाता है और खाने में बहुत टेस्टी होता है। तो आज हम सूजी का हलवा ( Rava ka halwa  )  बनायेगें।
Ingredients for Suji Ka Halwa 
  • सूजी (Rava) - 100 ग्राम 
  • छोटी इलाइची पाउडर - 1/2 छोटा चम्मच 
  • बादाम - तीन या चार 
  • कसा नारियल - 2 चम्मच
  • देशी घी -  50 ग्राम
  • चीनी-125 ग्राम 
  • काजू - 15
  • किशमिश- 15
  •  पानी -  2 कप
Suji Ka Halwa  Rava ka halwa Recipe
Suji Ka Halwa
बिधि - How to make Suji Ka Halwa | Rava ka halwa 
अब आप कढ़ाई में घी डाल कर गैस पर गरम होने के कियें रखें , जब घी पिघल जाएँ तो सूजी डाल दीजिये और कलछी  से चलाते हुये सूजी को भूनिये। अब 4 - 5  मिनिट बाद ही आप देखेंगे कि सूजी गुलाबी होने लगी , अब  सूजी को लगातार चलाते रहना है जब तक कि वह ब्राउन न हो जाय। सूजी का ब्राउन होने से पता लगता है कि सूजी भुन चुकी है। अब धीमी आँच कर पानी और चीनी डाल दीजिये और धीमी आँच पर ही हलवे को पकने दीजिये। अब काजू को एक काजू के ४ - ५  टुकड़े करते हुये काट लीजिये। उबाल आने के बाद,काजू और किशमिश हलवा में डाल कर मिला दीजिये और थोड़ी थोड़ी देर में चलाते रहिये। अब  थोड़ी ही देर में सूजी का हलवा तैयार हो जायेगा। अब हलवा गैस से उतार लीजिये और इलाइची पाउडर मिला दीजियें। अब  हलवा को प्याले में निकालिये और बारीक कतरे हुये बादाम और नारियल डाल कर सजा दीजिये। अब गरमा गरम सूजी का हलवा परोसें।
नोट - अगर आपको नारियल , बादाम पसंद नहीं हो तो आप न दे।
.For 4 person

No comments:

Post a Comment