Wednesday 5 June 2013

Palak Soup - Spinace Soup Recipe ( पालक का सूप )

                          Palak Soup - Spinace Soup Recipe ( पालक का सूप )

Palak ka Soup ठण्ड के टाइम में खाने से पहले गरमागरम पीने को अगर मिल जाएँ तो फिर बात ही क्या है। और  स्वादिष्ट तो होता ही है। साथ में पौष्टिक भी होता है|

Ingredients for Spinach Soup- Palak Soup

  • पालक - 500 ग्राम ( कटा हुआ
  • टमाटर - 3  धो कर मोटा - मोटा काट लें 
  • अदरक -1 इंच लम्बा टुकड़ा कटा हुआ
  • नमक स्वादनुसार
  • काला नमक½ छोटी चम्मच
  • काली मिर्च¼ छोटी चम्मच
  • नीबू - 1
  • मक्खन -1 बड़ा चम्मच
  • क्रीम1 ½  बड़ा चम्मच
  • हरा धनियां1 ½ बड़ा चम्मच
विधि - How to make Palak ka Soup
पालक का डंडिया हटा कर साफ कर लीजिये, पालक के पत्त्तों को अच्छी तरह धो लीजिये टमाटर भी धो लीजिये, अदरक छील कर धो लीजिये.
पालक, टमाटर और अदरक को काटकर  3 बड़े चम्मच पानी डालकर उबालने रख दीजियेपालक नरम होने पर आंच बन्द कर दीजिये। अब पालक टमाटर को ठंडा होने के बाद मिक्सी    में बारीक पीस लीजिये। अब पिसे हुये मिश्रण में 1 लीटर पानी मिला कर छान लिजियें। अब  छाने गये सूप को फिर गैस ओन कर आँच पर रखे , अब  नमक, काला नमक और काली मिर्च डाल कर  soup  में फिर से उबाल  आने दे और 3-4 मिनिट और पका लें। अब आप - मिनट बाद सूप को आँच से उतार लें। अब आपका पालक का सूप बन गया है। अब आप सूप में मक्खन डाल कर मिला दें और  नीबू का रस भी  डाल कर मिला दीजिये।
गरमा गरम पालक का सूप , soup प्याले में निकाल लीजिये और सूप के ऊपर क्रीम और हरा धनियां डाल कर सजाइये. गरमा गरम पालक का सूप को सूप स्टिक या कुरकुरी ब्रेड के साथ परोसें।
For 6 - 7 person
समय - 35 मिनिट

No comments:

Post a Comment