Sunday 28 July 2013

How to make Aloo Jam Chaat Recipe | आलू जैम चाट - Aloo Jam Chaat | Potato jam chaat in hindi

                                      आलू जैम चाट  -  Aloo Jam Chaat

आलू की चटपटी चाट और साथ में ताजे पुदीने के पत्ते  और अनार दानो  के साथ आज हम  आलू की चाट ( Aloo Chaat ) बनाते है।
आवश्यक सामग्री - Ingredients for  Aloo Jam Chaat
  • आलू - 3 , उबाला हुआ , छोटे चौकोर टुकड़ों में कटा हुआ
  • ताज़े पुदीने के पत्ते कुछ सजाने के लिए
  • अनार के दाने कुछ सजाने के लिए
  • आमचूर पावडर - 1 छोटा चम्मच
  • काला नमक - 1/2 छोटा चम्मच
  • चाट मसाला - 1/2 छोटा चम्मच
  • नींबु का रस - 1  छोटा चम्मच
  • जाम (फल) Jam - 10   चौकोर टुकड़ों में कटा हुआ
  • लाल मिर्च पावडर - 1 छोटा चम्मच
  • भुने हुए जीरे का पावडर - 1/2 छोटा चम्मच
  • नमक स्वादानुसार
विधि - How to make Aloo Jam Chaat
अब आप सबसे  उबले हुयें आलू को छिल कर छोटे चौकोर टुकड़ों में कटा  एक बर्तन में रख लें , अब आलू में जाम, लाल मिर्च पावडर, भूना जीरा पावडर, अमचूर, काला नमक, चाट मसाला, नमक और नींबु का रस डालकर अच्छी तरह मिला लें। अब प्लेट  में निकालें और  पुदीने के पत्तों और अनारदनों से सजाकर परोसें।

No comments:

Post a Comment