Tuesday 23 July 2013

How to make Dal Lucknowi Recipe | दाल लखनवी - Dal Lucknowi | Dal recipe

                                    दाल लखनवी - Dal Lucknowi


आवश्यकसामग्री-Ingredients For Dal Lucknowi 
  • अरहर दाल / तुवर दाल भिगोया हुआ - 1 1/2  कप
  • हींग - 1चुटकी
  • जीरा 1 छोटा चम्मच
  • दूध - 1 1/2 कप
  • ताज़ा हरा धनिया -  2 बड़े चम्मच बारीक़ कटा हुआ
  • हरी मिर्च -3 बारीक़ कटा हुआ 
  • सूखी लाल मिर्च - 5  टुकडे़ किये हुए 
  • लहसुन की कलियाँ 6  कटा हुआ 
  • हल्दी का पावडर - 1/2 छोटा चम्मच
  • तेल - 3 बड़े चम्मच
  • नमक स्वादानुसार
Dal Lucknowi
Dal Lucknowi 
विधि - How to make Dal Lucknowi 
अब आप सबसे पहले दाल को पानी से निकाल ले , अब दाल में  नमक, हरी मिर्च, हल्दी, और 3 कप पानी डाल कर कुकर में 2 सीटी आने  तक पकाएँ। अब कुकर ठंडा होने पर खोलें और दाल एक पैन में उबलनें रखें। अब आप एक  नौन-स्टिक पैन में तेल डाल कर गरम करें , जब तेल गरम हो जाये तो गरम तेल में, जीरा, हिंग , सूखी लाल मिर्च और  लहसुन डाल कर भूनें। अब दाल को तड़का लगाएँ। एक कप पानी और  दूध डाल कर  धीमी आंच पर 3 - 4  मिनिट पकाएँ। अब हरे धनिये से सजाकर गरमागरम दाल परोसें चपाती या चावल के साथ।

No comments:

Post a Comment