Monday 15 July 2013

How to make Jain Osaman Recipe | जैन ओसामन - Jain Osaman recipe | Moong Soup

                                जैन ओसामन - Jain Osaman

आवश्यक सामग्री - Ingredients For Jain Osaman 
  • साबुत मूंग - 1 1/2 कप भिगोया हुआ
  • दही -  1 1/2 छोटा चम्मच
  • नींबु का रस - 1/2 
  • घी -1 1/2  बड़ा चम्मच
  • अदरक की पेस्ट - 1 छोटा चम्मच 
  • हल्दी  पावडर - 1/3 छोटा चम्मच
  • लाल मिर्च पावडर - 1/2 छोटा चम्मच
  • धनिया पावडर - 1 छोटा चम्मच
  • हींग - 1/4 छोटा चम्मच
  • जीरा 1/2 छोटा चम्मच
  • दालचीनी - 3 आधा इन्च के टुकड़े
  • लौंग - 7
  • राई - 1/2 छोटा चम्मच
  • कड़ी पत्ते 15
  • गुड़  - 1 छोटा चम्मच घिसा हुआ 
  • नमक स्वादानुसार
Jain Osaman
Jain Osaman
विधि - How to make Jain Osaman

अब आप मूंग को छान लें,8 कप पानी और नमक के साथ अच्छी तरह नरम होने तक पकाएँ। जब मूंग पक जाएँ तो मूंग को छान लें और ओसामन बनाने के लिये छाना हुआ पानी का इस्तेमाल करें। अब मूंग को कुछ और बनाने के लिये रखें। एक गहरे नॉन स्टिक पैन में घी गरम कर लें, उसमें डालें हींग, जीरा, दालचीनी, लौंग, राई, कड़ी पत्ते, अदरक-हरी मिर्च का पेस्ट और थोडा़ सा पानी और 1-2 मिनिट तक भूनें। अब हल्दी पावडर, लाल मिर्च पावडर और धनिया पावडर डाल कर मिला लें। अब मूंग का पानी और गुड़ डाल कर  मिला लें । नमक आवश्यकतानुसार डालें और 3-4 मिनिट तक उबलने दें। फिर दही डालकर मिला लें। अब  ऊपर से कुछ नींबु के रस की बूंदें डालें और सूप जैसे पियें चाहें तो इसे आप इसें गरम चावल पर भी  परोस सकतें है ।
For 6 person

No comments:

Post a Comment