Tuesday 9 July 2013

How to make Kadai Vegtables Recipe | Kadai Vegtables | Mix Vegtables recipe

                                              Kadai Vegtables Recipe

आवश्यक सामग्री - Ingredients For Kadai Vegtables
  • फूलगोभी, छोटे फूल अलग किए हुए - 1/4 मध्यम आकार
  • ताज़े हरे मटर, छिलका निकला हुआ - 1/4 कप 
  • फ्रेंच बीन्स - 15 , ¼ इन्च के टुकड़ों में कटा हुआ 
  • गाजर - 3  - ¼ इन्च के टुकड़ों में कटा हुआ / कटी हुई / कटे हुए - 2 मध्यम आकार
  • हरी शिमला मिर्च - ¼ इन्च के टुकड़ों में कटा हुआ - 2 मध्यम आकार
  • गरम मसाला पावडर - 1 छोटा चम्मच
  • ताज़ा हरा धनिया - 3 बड़ा चम्मच   कटा हुआ
  • साबुत सूखा धनिया - 1 बड़ा चम्मच
  • जीरा - 1 छोटा चम्मच
  • सूखी लाल मिर्च - 5 - 6
  • लहसुन - 12-15 कलियाँ
  • हरी मिर्च - 3-4
  • अदरक 2 इन्च टुकड़ा
  • तेल - 4 बड़े चम्मच
  • प्याज़ - 2 मध्यम आकार के सलाइस किया हुआ 
  • हल्दी का पावडर -1/2 छोटा चम्मच
  • धनिया पावडर -1 बड़ा चम्मच
  • लाल मिर्च पावडर -1 छोटा चम्मच
  • टमाटर, मोटा मोटा कटा हुआ - 3 बड़ा 
  • नमक स्वादानुसार
Mix Vegtables recipe
विधि - How to make Kadai Vegtables Recipe
अब आप साबुत धनिया, जीरा और 4 लाल मिर्च को मिक्सी में डाल कर  दरदरा पीस लें। अब
लहसुन, हरी मिर्च और आधे अदरक को एक पेस्ट में पीस लें। अब  बाकी के अदरक को पतले लंबे टुकड़ों में काट लें। अब एक कढ़ाई में तेल डाल कर गरम करे जब तेल गरम हो जाये तो गरम तेल में दरदरा मसाला पावडर डाल कर थोड़ी देर तक भूनें। फिर प्याज़ डाल कर सुनहरा भूरा होने तक भूनें। अब लहसुन-हरी मिर्च-अदरक का पेस्ट डाल कर एक मिनिट तक भूनें। फिर सारी सब्ज़ी, शिमला मिर्च को छोड़ कर और हिलाएँ। अब ढक कर धीमी आँच पर पकाएँ जब तक गाजर पक जाए। ज़रूरत होने पर थोड़ा पानी छिड़कें। अब हल्दी ऍम तेल पावडर, धनिया पावडर और लाल मिर्च पावडर डाल कर लगातार भूनें। फिर टमाटर, नमक और आधा कप पानी डाल कर पकाएँ जब तक सब्ज़ियाँ पक जाए और पानी सूख जाए। अब शिमला मिर्च और नमक डाल कर चार-पाँच मिनिट तक धीमी आँच पर पकाएँ। फिर गरम मसाला पावडर छिड़क दें। अदरक के लंबे टुकड़े और हरे धनिये के साथ सजा कर गरमागरम परोसें।
For 6 person

No comments:

Post a Comment