Tuesday 23 July 2013

How to make Moong Methi Pakode Recipe | मूंग मेथी पकोड़ें - Moong Methi Pakode

                           मूंग मेथी पकोड़ें - Moong Methi Pakode

मूंग और मेथी के पकोड़े ( moong and methi ke pakoden )  बनाना बहुत ही आसान है और समय भी इतना कम लगता है कि किसी भी मेहमान के आने पर आप पकोड़े बनाकर खिला सकती है। 
आवश्यक सामग्री -Ingredients For Moong Methi Pakode 
  • मूंगदाल धुली,  2 कप भिगोया हुआ / भिगा हुआ / भिगी हुई
  • मेथी - 2 छोटा गुच्छा
  • प्याज़ 2 बारीक कटा हुआ 
  • नमक स्वादानुसार
  • अदरक पेस्ट - 1/2  बड़ा चम्मच  
  • हरी मिर्च की पेस्ट - 1/2  बड़ा चम्मच
  • हींग -1 चुटकी
  • तेल तलने के लियें 
मूंग मेथी पकोड़ें - Moong Methi Pakode
Moong Methi Pakode 
विधि - How to make Moong Methi Pakode 
मूंग दाल को पानी  छानकर फिर से दुसरे पानी से धो कर एक बर्तन में रख लें, अब आप धुले मूंग दाल को मिक्सर जार में डाल कर  बिना पानी डाले पीस लें और एक बाउल में निकाल कर रख लें। अब  प्याज़ और मेथी को दरदरा काटकर मूंग दाल के साथ मिला लें और
नमक, अदरक-हरी मिर्च पेस्ट और हींग डालें और मिला लें। अब  एक कढ़ाई मे तेल डाल गरम होने के लियें रखे , जब तेल गरम हो जाएँ तो  गरम में दाल के मिश्रण के छोटे गोले बनाकर डाले , और इसे धीमी आंच पर सुनहरा और करारा होने तक तलें।  अब पकोड़ें को   तेल से निकालकर एक अब्ज़ौरबेन्ट पेपर पर रखें और गरमागरम परोसें।

No comments:

Post a Comment