Monday 29 July 2013

How to make Paneer Popcorn With Lehsun Ki Chutney Recipe | पनीर पॉपकॉर्न विद लहसुन | Paneer Popcorn With Lehsun Ki Chutney Recipe

Paneer Popcorn With Lehsun Ki Chutney Recipe | पनीर पॉपकॉर्न विद लहसुन


आवश्यक सामग्री - Ingredients for Paneer Popcorn With Lehsun Ki Chutney
  • पनीर - 400  ग्राम 
  • बूंदी - 1 1/2  कप 
  • लहसुन की चटनी - 4 बड़े चम्मच 
  • तलने के लियें - तेल 
मिश्रण के लियें
  • हल्दी पाउडर - 1 छोटा चम्मच 
  • खाने का सोडा - 1/4  छोटा चम्मच 
  • बेसन - 1 1/2  कप 
  • अदरक लहसुन की पेस्ट - 2 1/2 छोटे चम्मच 
  • लाल मिर्च पाउडर - 1 छोटा चम्मच 
  • नमक स्वादनुसार 
How to make Paneer Popcorn With Lehsun Ki Chutney Recipe | पनीर पॉपकॉर्न विद लहसुन | Paneer Popcorn With Lehsun Ki Chutney Recipe
Paneer Popcorn

बिधि - How To Make Paneer Popcorn With Lehsun Ki Chutney
अब आप पनीर के दो इन्चxआधा इन्चxआधा इन्च के टुकड़ो में काट लिजियें। अब आप सभी टुकड़ों के बीच में थोड़ा सा चीरे ताकि पूरी तरह से नहीं काटें। अब आप बूंदी को हाथ की सहायता से मसल कर अलग किसी बर्तन में रख लिजियें। अब आप घोल तैयार कर लिजियें। तो घोल के लियें , एक बाउल बेसन , लाल मिर्च पाउडर , हल्दी पाउडर , अदरक - लहसुन का पेस्ट , स्वादनुसार नमक और खाने का सोडा डाल कर एक साथ मिलाएँ और  आवश्यकतानुसार पानी डालकर अच्छी तरह से फेंट लिजियें ताकि चिकना घोल बन जाएँ। अब आप घोल को 20 मिनट के लियें छोड़ दें ताकि ये फूल कर तैयार हो जाएँ। अब आप पनीर के चिरों में लहसुन भर दें। अब एक कढ़ाई में तलने के लियें तेल ग्राम करे , जब तेल गरम हो जाये तो एक पनीर के टुकड़ों को बेसन के घोल में डुबोएँ और मसले बूंदी में लपेट कर तेल में डाल दें और धीमी आँच पर तलें, जब पॉपकॉर्न ( popcorn ) सुनहरें हो जाए तो तेल से निकाल कर  एब्सॉरबेन्ट पेपर पर या किसी बर्तन में रख लें और मीठी चटनी या खट्टी चटनी के साथ परोसें।
For 6 Person

No comments:

Post a Comment