Saturday 27 July 2013

How to make Spicy Soya Chaat Recipe | मसाला सोया चाट - Spicy Soya Chaat

                 मसाला सोया चाट - Spicy Soya Chaat
आवश्यक सामग्री -Ingredients For Spicy Soya Chaat 
  • अंकुरित मूंग - 1/3  कप से थोडा अधिक
  • सोया बीन चंक्स  - ½ कप
  • पुदीने की चटनी – 1  बड़े चम्मच
  • सेव सजाने के लिए
  • हरे प्याज़ - 1/3 कप कटा हुआ
  • हरे प्याज़ की पत्तियाँ - 1/3 कप
  • बंदगोभी  - 1/3  कप  कटा हुआ
  • नींबु का रस - 1 छोटे चम्मच
  • लाल मिर्च पावडर  - ½  छोटा चम्मच
  • हरा धनिया पत्ता – 1  बड़ा चम्मच , बारीक़ कटा हुआ
  • चाट मसाला – 1  छोटे चम्मच
  • आलू – 2 उबला हुआ 1 इन्च के चौकोर में कटा हुआ
  • टमाटर – 1/3  कप  कटा हुआ
  • मीठी इमली की चटनी  - 2  बड़े चम्मच
  • नमक स्वादानुसार
Spicy Soya Chaat
Spicy Soya Chaat

विधि - How to make Spicy Soya Chaat
अब आप सबसे पहले सोया चन्क्स को गुनगुना पानी में 1 ½ - 2   घन्टों तक भिगो दें । फिर छानकर निचोडें और अधिक पानी निकाल दें । अब उसमें नमक डालकर अच्छी तरह मिलाएँ और ठंडा होने के बाद रातभर रेफ्रिज़्रेटर में रखें। अब सोया चक्स को  फिर निकालकर कपडे से पोंछकर सुखाएँ। अब आप एक नॉन स्टिक पैन को गरम करें , जब पैन गरम हो जाएँ तो  उसमें सोया चन्क्स डालकर धीमी  आँच पर  5 – 6   मिनट तक भूनें या जबतक वे थोडे करारे हो जाए। अब उन्हे एक बाउल में डालें,  अब उसमें अंकुरित मूंग,  बन्दगोभी, टमाटर, हरे प्याज़, आलू,  हरे प्याज़ के पत्ते, कटा हरा धनियाँ पत्ता  नींबू का रस, लाल मिर्च पावडर, चाट मसाला, नमक, मिठी इमली की चटनी और पुदिने की चटनी डाल कर अच्छी तरह मिलाएँ। उपर से सेव छिडकें और परोसें ।

No comments:

Post a Comment