Monday 1 July 2013

How to make Varahadi Masale Bhaat Recipe | वरहाडी मसाले भात | Varahadi Masale Bhaat Recipe

                                    Varahadi Masale Bhaat  वरहाडी मसाले भात

आवश्यकसामग्री-Ingredients For Varahadi Masale Bhaat Recipe 

चावल के लिए
  • बासमती चावल, भिगोया हुआ - 1 कप
  • छोटी इलाईची - 3
  • बड़ी इलाइची - 1
  • लौंग - 5
  • काली मिर्च - 4
  • दगड़फूल - 1 बड़ा चम्मच
  • तेज पत्ते  -1
  • फूलचक्री 1/2
  • प्याज़, कटा हुआ 1/2 कप से थोड़ा अधिक
  • फूलगोभी के छोटे फूल, तले हुए - 1/2 कप
  • पोटेटो क्यूब्स्, तले हुए - 1/2 कप से थोड़ा कम
  • जीरा- 1 छोटा चम्मच
  • घी - 2 बड़े चम्मच
  • दालचीनी - 1/2  इन्च टुकड़ा
  • अदरक की पेस्ट - 1/2  छोटा चम्मच
  • लहसुन की पेस्ट - 1/2  छोटा चम्मच
  •  गाजर, तले हुए -1/2 कप
  • काजू, तले हुए - 10
  • किशमिश - 1 बड़ा चम्मच
  • खोपरा, घिसा हुआ, हल्का सेका हुआ - 1/2 कप से थोड़ा कम
  • तले हुए प्याज़ - 1/2 कप
  • गरम मसाला पावडर - 2 छोटे चम्मच
  • लाल मिर्च पावडर - 1 छोटा चम्मच
  • नमक स्वादानुसार
  • दही - 2 बड़े चम्मच
  • गुड़ - 1 बड़ा चम्मच
मट्ठा बनाने के लियें
  • शुगरफ्री नैचुरा - 2 बड़े चम्मच
  • नमक स्वादानुसार
  • ताज़ा हरा धनिया, कटा हुआ - 1 1/2  बड़े चम्मच
  • हरी मिर्च कुटा हुआ
  • अदरक, कटा हुआ - 1/2 छोटा चम्मच
  • दही -1 कप से थोड़ा कम
  • जीरा - 1 छोटा चम्मच
बिधि - How to make Varahadi Masale Bhaat

अब आप एक गहरे नॉन स्टिक पैन में घी डाल कर गरम लें , जब घी गरम हो जाएँ तो  उसमें तेज़ पत्ते, बदियाँ, दालचीनी, दगड फूल,  छोटी इलाचयी, बड़ी इलायची, लौंग, काली मिर्चें और ज़ीरा डाल कर महक आने तक भूनें।अब अदरक-लहसून पेस्ट और प्याज़ डालकर भी भून लिजियें । अब आप  शिमला मिर्च, गाजर, फूलगोभी, आलू, काजू, किशमिश, बासमति चावल और 3 कप गरम पानी में  डालकर अच्छी तरह मिला लिजियें । अब  कसा सूखा नारियल को सूखा भूनें और  ठंडा करें और तले हुए प्याज़ के साथ पीसें और पैन में डाल कर अच्छी तरह मिला लें। अब गरम मसाला पावडर, लाल मिर्च पावडर, नमक, दही और गुड़ डालकर अच्छी तरह मिलाएँ, पैन को ढक दें और 20 - 25 मिनट तक पकाएँ या जबतक चावल पक जाए। अब मट्ठा बनाने के लिये एक बाउल में दही डालें। ज़ीरा, हरि मिर्चें को दरदरा कुटे और दही में डालें और अच्छी तरह मिलाएँ। शुगर फ्री, नमक, हरा धनिया और 2 कप ठंडा पानी डालकर अच्छी तरह मिलाएँ और ठंडा ठंडा परोसें।

No comments:

Post a Comment