Tuesday 6 August 2013

How to make Apple fantasy Recipe | एप्पल फंटासी - Apple fantasy recipe in hindi

                 एप्पल फंटासी -  Apple fantasy

For 6 person
समय - 30 मिनिट
घर में बना हुआ स्वादिष्ट Apple fantasy बच्चे बड़े सभी को बहुत पसंद आतें हैं।  सेब का फंटासी बनाना बड़ा ही आसान है। तो आइये आज हम  Apple fantasy बनाये। 
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Apple fantasy
  • मैदा - 1 कप
  • नरम मक्खन - 1/2 कप
  • सेब - 7 छीलकर बीज निकाल ले और  स्लाइस कर लें
  • ब्राउन शुगर -1 कप
विधि - How to make Apple fantasy
अब आप सेब को  छीलकर बीज निका ले और  स्लाइस कर लें। अब आप ऑवन को 180° सेल्सियस तक गरम करें। अब  एक बेकिंग डिश पर थोडा मक्खन लगाएँ। अब आप  एक बाउल में मक्खन, मैदा और ब्राउन शुगर डालें, और अच्छी तरह रगडकर मिलाएँ जबतक मिश्रण ब्रेडक्र्म्बस जैसे बन जाए। अब आप मक्खन लगे बेकिंग डिश में सेब के स्लाइस क्रम से लगाएँ, उनपर मैदे का मिश्रण डालकर ढक दें। फिर  डिश को गरम ऑवन में रख कर  20 – 25 मिनट तक या ब्राउन  हो जाने तक बेक करें। अब Apple fantasy ऑवन में से निकालकर थोडा ठंडा होने दें। फिर परोसें।

No comments:

Post a Comment