Monday 19 August 2013

How to make Achaari Chana Pulao | आचारी चना पुलाव - Achaari Chana Pulao

                              आचारी चना पुलाव - Achaari Chana Pulao


Preparation Time : 10  minutes                            Cooking Time : 10 minutes
For 6 Person
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Achaari Chana Pulao
  • चने की दाल -1 1/2  कप भिगोया हुआ 
  • किसी भी आचार की तरी - 1 1/2  बड़ा चम्मच
  • बासमती चावल - 1 1/2  कप भिगोया हुआ 
  • तेल - 4 बड़े चम्मच
  • दालचीनी - 2 इन्च टुकड़ा
  • नींबु का रस -1 बड़ा चम्मच
  • लौंग - 5
  • काली मिर्च - 5
  • पाँच फोरन - 2 बड़े चम्मच
  • प्याज़ - 1 सलाइस किया हुआ 
  • हल्दी  पावडर - 1/3 छोटा चम्मच
  • गरम मसाला पावडर -1 छोटा चम्मच
  • अदरक -1 छोटा चम्मच बारीक़ कटा हुआ 
  • लाल मिर्च पावडर - 1 छोटा चम्मच
  • ताज़ा हरा धनिया - 1 बड़ा चम्मच बारीक़ कटा हुआ 
  • नमक स्वादानुसार
विधि - How to make Achaari Chana Pulao
अब  आप एक प्रेशर कुकर में तेल डाल कर  गरम करें, जब तेल गरम हो जाएँ तो उसमें पाँच फोरन  दालचीनी, काली मिर्च और  लौंग डाल कर  महक आने तक भूनें। जब महक आने लगे तो उसमें प्याज़ डालकर हल्का गुलावी  होने तक भूनें।अब  लाल मिर्च पावडर, हल्दी पावडर, गरम मसाला पावडर, अदरक, आचार का मसाला और  नमक  डालकर एक मिनट तक भूनें। अब  चावल, चना दाल और नींबू का रस डालकर एक मिनट तक भूनें। अब चार कप पानी डालें, कुकर को ढक दें और तीन सीटी आने तक पकाएँ। अब जब प्रेशर पूरी तरह उतर जाए तब कुकर का ढक्कन खोलें और हरा धनिया छिड़क कर  गरमागरम परोसें। 

No comments:

Post a Comment