Wednesday 14 August 2013

How to make Aloo Matar Paneer | आलू मटर पनीर - Aloo Matar Paneer

                               आलू मटर पनीर - Aloo Matar Paneer


खाना बनाने में समय - 15 मिनट                           तैयारी में समय - 10 मिनट
For 6 person
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Aloo Matar Paneer
  • पनीर - 200 ग्राम,  छोटे क्यूब्स काट लें
  • हरे मटर - 1 ½   कप छिलका निकला हुआ
  •  ताज़ी टमाटर की प्यूरी - 1 ½  कप
  • भुनी हुई मूंगफली, पेस्ट - 3 बड़े चम्मच
  • प्याज़ - 2 पेस्ट बना ले 
  • आलू - 3 छिला हुआ और पतला - पतला पीस में कटा हुआ 
  •  तेल - 3 बड़े चम्मच
  • जीरा - 2 छोटे चम्मच
  • हल्दी पावडर - ½ छोटा चम्मच
  • धनिया पावडर - 1 छोटे चम्मच
  • लाल मिर्च पावडर - 1 ½  छोटा चम्मच
  • अदरक - 1 छोटा चम्मच  
  • लहसुन - 1 छोटा चम्मच
  • गरम मसाला पावडर -1 छोटा चम्मच
  • नमक स्वादानुसार
Aloo Matar Paneer
Aloo Matar Paneer
विधि - How to make Aloo Matar Paneer
अब आप एक नौन स्टिक पैन में तेल डाल कर  गरम होने के लियें रखें , जब तेल गरम हो जाएँ तो उसमें जीरा डालकर हल्का भूरा होने तक भूनें। अब आप पैन में पीसा हुआ मसाला डालें और चलाते हुए हल्का भूरा होने तक भूनें। अब  आलू, नमक और हल्दी पावडर डाल कर  मिला लें। अब आप ½ कप पानी डालकर मिला लें और  ढक कर तब तक पकएँ जब तक आलू करीब तैयार हो जाए।  अब आप  पैन में धनिया पावडर , लाल मिर्च पावडर और  हरे मटर  डाल कर मिला लें और  ढक कर सब सब्जियाँ पक जाने तक पकाएँ। अब  टमाटर की पयूरी डालकर मिला लें और  ढक कर 2 - 3 मिनिट तक पकने दें। अब मूंगफली का पेस्ट डाल कर अच्छे से  मिला लें। अब आप पनीर डालें और मिला लें। गरम मसाला छिडकें और रोटी पराठा के साथ  गरमागरम परोसें।  

No comments:

Post a Comment