Monday 19 August 2013

How to make Corndog | कॉर्नडॉग - Corndog

                                                 कॉर्नडॉग - Corndog


खाना पकानें में समय - 30 मिनट                           तैयारी में समय - 20 मिनट
For 6 person
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Corndog
  • चिकन सौसेज़ - 12
  • कॉर्नफ्लेक्स -1/4 कप
  • पैपरिका पावडर -1/3 छोटा चम्मच
  • लाल मिर्च पावडर -1/3 छोटा चम्मच
  • जीरा पावडर 1/3 छोटा चम्मच
  • लहसुन की  कलियाँ - 7 - 8 बारीक़ कटा हुआ 
  • मैदा - 1/3 कप
  • मकई का आटा -1/ 3 कप
  • खाने का सोडा / मीठा सोडा -1 छोटा चम्मच
  • तेल
  • नमक स्वादानुसार
विधि - How to make Corndog
अब  आप कॉर्नफ्लावर को एक बर्तन में रखे , अब आप चिकन सॉसेज़स को बर्तन में रखे कॉर्नफ्लावर में हल्का सा लपेट लें। अब आप  एक बाउल में मैदा, मकई का आटा, बेकिंग सोडा, नमक, पॅप्रिका पावडर, लाल मिर्च पावडर, ज़ीरा पावडर और लहसून डालकर मिलाएँ। अब दो कप पानी डालकर अच्छी तरह फेंटते हुए गाढा घोल बना लें। अब आप एक  कढाई में आवश्यकतानुसार तेल गरम करें। अब आप कॉर्नफ्लावर में लपेटे सॉसेज़स को घोल में डुबोकर गरम तेल में तलें जबतक वे सुनहरे हो जाए। तेल में से निकालकर एब्सॉरबेन्ट पेपर पर रखें। टॉमेटो केच्चप या मस्टर्ड सॉस के साथ गरमागरम परोसें। 

No comments:

Post a Comment