Monday 19 August 2013

How to make Garlicky Paneer | lehsun balee paneer | गार्लिकी पनीर - Garlicky Paneer

                                      गार्लिकी   पनीर -  Garlicky Paneer


खाना बनाने में समय - 15 मिनट                           तैयारी में समय - 10 मिनट
For 6 person
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Garlicky Paneer
  • लहसुन की  कलिया  15  कुटा हुआ 
  • क्रीम 1/2 कप
  • लहसुन, तले हुए 4-5 कलियाँ
  • पनीर - 500 ग्राम 1/2  इन्च के टुकड़ों में कटा हुआ 
  • धनिया पावडर - 1 1/2 छोटा चम्मच
  • जीरा पावडर - 1 छोटा चम्मच
  • तेल - 3 बड़े चम्मच
  • जीरा -1 छोटा चम्मच
  • प्याज़ कटा हुआ - 4 
  • हरी मिर्च, चीरा हुआ - 3 -4
  • हल्दी पावडर -1/4 छोटा चम्मच
  • लाल मिर्च पावडर - 1 1/2  छोटा चम्मच
  • दही - 1 1/2  कप
  • गरम मसाला पावडर -1/2 छोटा चम्मच
  • नींबु का रस - 1 छूता चम्मच 
  • लहसुन की पेस्ट - 1 छोटे चम्मच
  • अदरक  की पेस्ट - 1 छोटे चम्मच
  • नमक स्वादानुसार
Garlicky Paneer
विधि - How to make Garlicky Paneer 
अब आप एक नॉन स्टिक पैन में तेल डाल  कर गरम करें, जब तेल गरम हो जाएँ तो उसमें कुटें हुयें लहसून, ज़ीरा और प्याज़ डालाकर हल्का सुनहरा होने तक भुनें। अब अदरक और लहसून का पेस्ट और हरि मिर्चें डालकर मिलाएँ। अब धनिया पावडर , हल्दी पावडर, , ज़ीरा पावडर और लाल मिर्च पावडर डालकर अच्छी तरह मिलाएँ। अब नमक और दही डालकर अच्छी तरह मिलाएँ। जब मिश्रण उबलने लगे, तब उसमें पनीर के क्यूब्स डालें और हल्का सा मिलाएँ। अब गरम  मसाला पावडर, नींबू का रस डालकर हल्का सा मिलाएँओर  अब क्रीम डालकर आँच बंद कर  दें। अब आप तले लहसून से सजाकर गरमागरम परोसें रोटी या चावल के साथ। 

No comments:

Post a Comment