Wednesday 14 August 2013

How to make Spicy Paneer Fritters | स्पाइसी पनीर फ्रिटेर्स - Spicy Paneer Fritters

                                  स्पाइसी  पनीर फ्रिटेर्स - Spicy Paneer Fritters


खाना बनाने में समय - 15 मिनट                           तैयारी में समय - 10 मिनट
For 6 person
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Spicy Paneer Fritters
  • पनीर - 400 ग्राम  घिसा हुआ 
  • हरे प्याज़ की पत्तियाँ - 4 डंडियाँ कटा हुआ 
  • ताज़ा हरा धनिया - 2 - 3  बड़े चम्मच घिसा हुआ 
  • लहसुन - 5 कलियाँ घिसा हुआ
  • हरे प्याज़ का सफेद भाग - 2 बारीक कटा हुआ  
  • अदरक - 2 इन्च टुकड़ा कद्दूकस किया 
  • मैदा - 3 - 4 बड़ा चम्मच
  • लाल मिर्च की पेस्ट - 2 छोटा चम्मच
  • तेल - 4 बड़े चम्मच + ब्रश करने के लिए
  • जीरा - 2 छोटा चम्मच
  • नमक स्वादानुसार
विधि - How to make Spicy Paneer Fritters
अब  आप एक नॉन स्टिक पैन में तेल डाल कर  गरम होने के लियें रखें , जब तेल गरम हो जाएँ तो उसमें करके जीरा डाल कर  रंग बदलने तक भुनें , अब आप  अदरक और लहसुन डाल कर 1 मिनिट तक भूने। अब आप प्याज़ और नमक डालकर तबतक भूने जबतक प्याज़ नरम हो जाए। अब आप  फिर मैदा डालकर थोड़ी देर भूनते रहें।अब आप  पनीर एक बाउल में रखें। अब आप  इस मिश्रण को पनीर के बाउल में डालें। अब उसमें लाल मिर्च पेस्ट, हरे प्याज़ के पत्ते, हरा धनिया डालकर अच्छी तरह मिला लें। अब इस मिश्रण के समान हिस्से बना लें और हर हिस्से को गोल केक का आकार दें। अब आप उनपर थोड़ा मैदा छिड़कें, थोड़े तेल से ब्रश करें। एअर फ्रायर के जाली पर ये केक रखें और 200डिग्रीसेंटिग्रेड पर 12 मिनिट तक पका लें और  गरमागरम परोसें। 

No comments:

Post a Comment